Stay updated with the latest events and happenings at LAGI.

After successfully holding BRICS summit at Indore, the Director General (RIS), Prof. Sachin Sharma and his team visited Little Angel Institute of Law campus. They conveyed the best wishes for the college.

Professor (Dr.) Archana Ranka, Dean (Law), DAVV, Indore, visits our campus.

अंबेडकर नगर महू। यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि महाविद्यालय लिटिल एंजल इंस्टीट्यूट ऑफ ला महू में आज शैक्षणिक सत्र 2023-24 में प्रवेशित विद्यार्थियों का इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इंडक्शन प्रोग्राम में LL.B. (Hons.), BA LL.B (Hons.), BBA LL.B (Hons.) एवं B.Com. LL.B (Hons.) पाठ्यक्रम के लगभग 200 से अधिक विद्यार्थीयों ने सहभागिता की। यह सभी पाठ्यक्रम देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इन्दौर से सम्बद्धता प्राप्त है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्व न्यायाधीश मध्यप्रदेश हायकोर्ट, जबलपुर एवं पूर्व उप- लोकायुक्त श्री उमेशचन्द्र माहेश्वरी जी थे। श्री माहेश्वरी जी ने लॉ के कई आयामों एवं लॉ से सम्बंधित विषय एवं पाठ्यक्रम से विद्यार्थीयों को अवगत कराया। उन्होंने ज्वलंत विषय भारतीय संविधान एवं भारतीय संस्कृति पर विधि की व्याख्या करी जो कि सभी उपस्थित विद्यार्थियों के लिए लाभदायक था। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के ट्रस्टी श्री राजन त्रिवेदी ने किया एवं प्राचार्य डॉ. गौरव त्रिवेदी ने आभार प्रकट किया।